चक्रधरपुर के रेलवे लोको कॉलोनी में 27 मई से सजेगा मां शीतला का दरबार, राटा पूजा के साथ शुरू हुई तैयारियां

Chakradharpur: रेल नगरी चक्रधरपुर के लोको कॉलोनी स्थित श्रीश्री शीतला माता मंदिर में शनिवार को श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ राटा...

Chakradharpur: रेल नगरी चक्रधरपुर के लोको कॉलोनी स्थित श्रीश्री शीतला माता मंदिर में शनिवार को श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ राटा पूजा का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना पुजारी नित्यानंद पांडे ने संपन्न कराई. राटा पूजा नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उनकी धर्मपत्नी उषा टोप्पो ने पूरे विधि-विधान के साथ की. पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मां शीतला का आह्वान किया.

85वें वर्षगांठ समारोह की तैयारियां तेज

राटा पूजा के साथ ही 27 मई से प्रारंभ होने वाली पांच दिवसीय श्रीश्री माता शीतला पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. श्रीश्री माता शीतला पूजा कमेटी, लोको कॉलोनी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा का 85वां वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है.

समिति के अनुसार 27 मई को मां शीतला का दरबार सजेगा, जबकि 2 जून को विसर्जन कार्यक्रम आयोजित होगा. पूजा के प्रथम दिन रेलवे बटर्न लेक के समीप से मां शीतला की भव्य घटयात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान श्रद्धालुओं को माता शीतला के सात स्वरूपों के दर्शन कराए जाएंगे.

राटा पूजा से जुड़ी है वर्षों पुरानी मान्यता

समिति के सदस्यों ने बताया कि राटा पूजा के बाद ही पंडाल निर्माण एवं अन्य धार्मिक कार्यों की शुरुआत की जाती है. स्थानीय लोगों के अनुसार राटा पूजा के बाद पूजा स्थल के आसपास रहने वाले परिवार क्षेत्र छोड़कर बाहर नहीं जाते हैं. यदि किसी कारणवश बाहर जाना भी पड़े तो शाम तक वापस लौटना आवश्यक माना जाता है. वर्षों पुरानी इस धार्मिक मान्यता का लोग आज भी श्रद्धापूर्वक पालन करते हैं.

ALSO READ: हजारीबाग में खरीफ महा-कार्यशाला का आयोजन:सुखाड़ से निपटने के लिए किसानों को मिला आधुनिक कृषि का मंत्र, ब्लॉकचेन तकनीक से बंटेगा बीज

घट उठाने और माता की सेवा के लिए होगी लॉटरी

लोको कॉलोनी में आयोजित श्रीश्री माता शीतला पूजा में घट उठाने और माता की सेवा करने के लिए युवाओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. इच्छुक युवक 26 मई तक समिति के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. 26 मई की शाम मंदिर परिसर में ही लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होगी.

इन सदस्यों की रही अहम भूमिका

पूजा आयोजन को सफल बनाने में पुजारी नित्यानंद पांडे, एम. श्रीनिवास राव, सी. रोहित कुमार, श्याम यादव, रोशन रवानी, प्रदीप दास, अमित रवानी, बालकरण मुखी, जी. भास्कर राव, एसएस कामराज, जी. रवि राव, श्रवण साहु, सी. कृष्णा राव, बी. प्रभाकर राव, आर. गणपत राव, आर. भास्कर राव, बी. ओंकारनाथ, सी. अप्पा राव, एम. कुमार राव, ए. काली दास, सी. कामाक्षी, ए. शिल्पा, आर. लक्ष्मी, बी. जया एवं आर. शकुंतला सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *