Koderma: 15 जून 2026 को चंदवारा थाना में वादी रामदेव यादव, पिता स्व० सोबरन यादव, साकिन ढाब थाम, थाना चंदवारा, जिला कोडरमा द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक 14.06.2026 की रात्रि में उनके घर के समीप रखा हुआ केशर प्लांट का सामान, तथा उनके ग्राम ढाब सलोनीये स्थित क्रेशर प्लांट के ऑफिस का दरवाजा को तोड़कर इन्वर्टर, अन्य समाग्रीह एवं नगद राशि चोरी हो गई है. प्राप्त आवेदन के आधार पर चंदवारा थाना कांड संख्या 46/2026 दिनांक 15.06.2026 धारा 331(1)/305 बी0एन0एस0 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर थाना प्रभारी, चंदवारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.
पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद
गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को ग्राम थाम में अन्य चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने क्रेशर प्लांट में हुई चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया सामान चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली मंदिर के समीप स्थित गोविंद कसेरा की कबाड़ी दुकान तथा ग्राम थाम स्थित फौदी यादव के घर के पीछे से बरामद किया गया.
कबाड़ी दुकान संचालक भी गिरफ्तार
अनुसंधान के क्रम में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर कबाड़ी दुकान संचालक गोविंद कसेरा को भी गिरफ्तार किया गया. इस प्रकार कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा चोरी गए सामानों की बरामदगी सुनिश्चित कर ली गई है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
ALSO READ: लोहरदगा को मिली रेल सौगात, भाजपा ने जताया केंद्र सरकार का आभार
गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद सामान की सूची
गिरफ्तार अभियुक्त
- टिंकु कुंमार सोनी पिता राजेन्द्र सोनी
- गोविंद स्वर्णकार पिता सुभाष स्वर्णकार
- गोविंद कसेरा पिता रामविलास कसेरा
(तीनों साकिन थाना चंदवारा) - शंकर यादव पिता स्व० प्रसादी यादव
- रंजन शर्मा पिता बालेश्वर शर्मा
- सचिन कुमार पिता फौदी यादव
(तीनों साकिन थाम थाना चंदवारा, जिला कोडरमा)
चोरी का बरामद सामान
- 36×36 दाता – 2 पीस
- पूली – 1 पीस
- फाईवील – 1 पीस
- हथौडा – 1 पीस
- प्रेशर प्लेट – 1 पीस
- ब्रकरपीन – 1 पीस
- सीजल – 7 पीस
- इन्वर्टर – 1 पीस
- दाता चाकरी – 2 पीस
- बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का नीला रंग का ऑटो – 1
- कशर पिनियन – 2 पीस
छापामारी दल में पु०अ०नि० शशिभूषण कुमार, थाना प्रभारी, चंदवारा थाना, स०अ०नि० त्रिवेणी बास्की, चंदवारा थाना, स०अ०नि० कुसुम कुमारी, चंदवारा थाना एवं सशस्त्र बल मौजूद थे.



