कोडरमा के पेट्रोल पंप मे चोरी, लाखों का नुकसान, जांच मे जुटी पुलिस

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के चिगलावर स्थित कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग के पेट्रोल पंप पर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक चोरी की...

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के चिगलावर स्थित कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग के पेट्रोल पंप पर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसमें चोरों द्वारा पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगा सटर का ताला तोड़कर नगदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया गया है. मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के संचालक गोविंद पासवान ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप में ईंधन नहीं होने के कारण वह दो-तीन दिनों से बंद पड़ा हुआ था.

इधर, मंगलवार की सुबह जब उनके पिता दर्शन पासवान पेट्रोल पंप की ओर टहलने गए हुए थे, इसी दौरान उनकी नजर पेट्रोल पंप के कार्यालय पर पड़ी. उन्होंने देखा कि उनके पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगा सटर का ताला टूटा हुआ था और सटर खुला हुआ था. इसके पश्चात उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पाया कि अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ था. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने पुत्र गोविंद को दी. उन्होंने कहा कि सब कुछ खत्म हो गया, पेट्रोल पंप पर सब कुछ चोरी हो गया है.

5 लाख रुपए का हुआ नुकसान 

जिसके बाद गोविंद आनन-फानन में पेट्रोल पंप पर पहुंचे. जहां उन्होंने देखा कि ऑफिस में रखा जरूरी दस्तावेज व कीमती सामान गायब था और उनके पेट्रोल पंप के कार्यालय से 55 इंच की टीवी, पेट्रोल पंप को कंट्रोल करने वाला यूपीएस, 6 बैटरी चोरी कर ली गई थी. इसके अलावे जनरेटर के अंदर लगी दो बैटरी भी गायब है. उन्होंने बताया कि चोरों ने पेट्रोल पंप पर लगा CCTV कैमरे व उसके तार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है.

साथ ही चोर कार्यालय में लगे CCTV के DBR भी अपने साथ ले गए. उन्होंने बताया कि इस चोरी में उन्हें करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. इधर, गोविंद ने मामले की जानकारी कोडरमा थाना प्रभारी को दे दी. जिसके पश्चात कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की तहकीकात में जुट गई है.

ALSO READ: नेशनल परमिट का रिन्यूअल नहीं कराने वाले 147 वाहन धड़ल्ले से चल रहे, RTA ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *