राज छुपाने के लिए मां बनी कातिल, दो प्रेमियों संग मिलकर कर दी 7 साल के बेटे की हत्या

HAZARIBAGH: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां धरवरियावार गांव में एक...

HAZARIBAGH: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां धरवरियावार गांव में एक 7 वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात में बच्चे की मां और उसके दो प्रेमियों की संलिप्तता है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.

बच्चे ने देख लिया था आपत्तिजनक स्थिति

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्चा अचानक कमरे में पहुंच गया, जहां उसकी मां अपने दो प्रेमियों के साथ मौजूद थी. बच्चे के देख लेने से आरोपी घबरा गए, क्योंकि उन्हें डर था कि वह इस बारे में किसी को बता देगा.इसी डर के चलते, तीनों ने मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के कुएं में फेंक दिया.

झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

घटना के बाद महिला ने एक झूठी कहानी गढ़ते हुए पुलिस को बताया कि दो नकाबपोश घर में घुसे थे और बच्चे का अपहरण कर लिया था. इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

पुलिस जांच में खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और मृतक के फूफा अशोक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान जो तथ्य सामने आए, उसने पूरे मामले की परतें खोल दीं.पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां का अपने ही रिश्तेदार अशोक यादव के साथ अवैध संबंध था. इसी के चलते यह पूरा घटनाक्रम सामने आया.इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके एक अन्य सहयोगी को भी हिरासत में लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने से रोकने की कोशिश की, हालांकि बाद में समझाने-बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *