गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Giridih : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के समीप बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार सब्जी...

Giridih : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के समीप बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई. मृतक की पहचान बरवाडीह निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद असगर अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मोहम्मद असगर अंसारी रोज की तरह साइकिल से सब्जी बेचने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल असगर अंसारी को इलाज के लिए जमुआ अस्पताल भेजा. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद असगर अंसारी मेहनत-मजदूरी और सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा फरार वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक चली वार्ता और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मामले की जांच जारी है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Also Read : पलामू: पांकी में बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, जानें पूरा मामला 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *