Saraikela: जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया गया है. एसपी द्वारा जारी जिलादेश के तहत जिले के आठ थाना प्रभारी समेत 12 सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस प्राधिकारियों का तबादला किया गया है इससे संबंधित आदेश एक जून को जारी कर दी गई है. इस ट्रांसफर के आदेश में सबसे खास बात यह है, कि इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है, कि क्रम संख्या 08, 09, 10, 11 एवं 12 पर उल्लेखित थाना प्रभारियों के समय से पहले ट्रांफसर करने के लिए डीआईजी कोल्हान क्षेत्र चाईबासा के कार्यालय से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई है.

आठ थाना प्रभारी समेत 12 सब इंस्पेक्टर का तबादला:
-1 गौरव कुमार: थाना प्रभारी, चौका
-2 वरुण यादव: थाना प्रभारी, ईचागढ़
– 3 रविकान्त परासर: थाना प्रभारी, आरआईटी
– 4 राहुल कुमार सिंह: थाना प्रभारी, खरसावां
– 5 सतीश वर्णवाल: प्रभारी, दलभंगा ओपी
– 6 रविन्द्र मुण्डा: थाना प्रभारी, कुचाई
– 7 नरसिंह मुण्डा: काण्ड्रा थाना
– 8 डिल्सन बिरूवा: थाना प्रभारी, नीमडीह
– 9 संतन कुमार तिवारी: थाना प्रभारी, चाण्डिल
– 10 बजरंग महतो: साईबर थाना, सरायकेला
– 11 सोनू कुमार : गमहरिया थाना
– 12 संजीव कुमार सिंह: खरसावां थाना
