Click Here
Click Here
Click Here

अज्ञात वाहन की टक्कर! बाइक सवार दो युवा गंभीर रूप से घायल

गुमला: जिले से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रांची–गुमला मुख्य मार्ग पर पंडरिया के पास, अज्ञात चार पहिया...

गुमला: जिले से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रांची–गुमला मुख्य मार्ग पर पंडरिया के पास, अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अभी तक इन दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है.

घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार पहिया वाहन का कुछ हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाने कोशिश की जा रही है.

Also Read: DC की चेतावनी: कानून-व्यवस्था, फर्जी निकासी और ध्वनि प्रदूषण पर जीरो टॉलरेंस

भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने की मदद 

इस बीच गुमला जिले में पदस्थापित भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप की इंसानियत ने सबका ध्यान खींचा. रांची जा रहे आशीष प्रताप ने जैसे ही हादसा देखा, तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और सिसई थाना को घटना की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी शुरू की.

आशीष प्रताप ने कहा कि थोड़ी सी मदद कभी-कभी किसी की जान बचा सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना जैसी स्थिति में हमेशा मदद के लिए आगे आएं. यह घटना एक संदेश है उन लोगों के लिए, जो हादसा देखकर भी मदद किए बिना वहां से निकल जाते हैं. इंसानियत की छोटी-सी पहल कभी-कभी बड़ा फर्क ला सकती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *