छतरपुर के डामरखोला पहाड़ में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान

Palamu : ​छत्तरपुर थाना क्षेत्र के डामरखोला पहाड़ के पास मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गयी है. शव की पहचान...

Palamu : ​छत्तरपुर थाना क्षेत्र के डामरखोला पहाड़ के पास मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गयी है. शव की पहचान बगैया निवासी महेंद्र भुइयां के रूप में की गयी है. महेंद्र भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने 11 मई को शव बरामद किया था. जिसकी पहचान मंगलवार को उनके बड़े भाई जालिम भुइयां ने की. पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने आधिकारिक कागजी कार्रवाई शुरू की. जिसमें समाजसेवी मनोज यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मनोज यादव ने संवेदना दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीनगर भेजा.
पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके.

 

ALSO READ : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाला: 154 अभ्यर्थी जेल से बाहर, मास्टरमाइंड समेत कई अब भी बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *