News Wave Desk: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए अब बहुत कम समय बचा है.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Latest Notices सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद UPSSSC Excise Constable Online Form 2026 लिंक खोलें.
- Apply Online विकल्प पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
- भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
आवेदन शुल्क
आबकारी सिपाही भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों से 25 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल-2 के तहत वेतन दिया जाएगा. इस पद के लिए मासिक वेतनमान 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक निर्धारित है.
Read Also: पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत, DC को सौंपा गया ज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है.
शारीरिक योग्यता
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर तथा सीने का माप 80 से 85 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है. वहीं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत पात्रता, शारीरिक मानकों और अन्य नियमों की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.


