Click Here
Click Here
Click Here

UPSC प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी, 13,343 अभ्यर्थी मेन्स के लिए चयनित

Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. 24 मई...

Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. 24 मई 2026 को आयोजित इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची आयोग ने 15 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की. इस वर्ष कुल 13,343 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए क्वालिफाई किया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी पीडीएफ में अपना रोल नंबर जांच सकते हैं.

5.49 लाख अभ्यर्थियों में से सिर्फ 13,343 सफल

इस बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में करीब 5.49 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से केवल 13,343 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है. कुल 1,016 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है. आंकड़ों के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा का सफलता प्रतिशत लगभग 2.4 फीसदी रहा. पिछले वर्ष 2025 में 1,087 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 14,161 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स चरण पार किया था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कटऑफ और अंक बाद में होंगे जारी

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल परिणाम जारी किया गया है. उम्मीदवारों के अंक, कटऑफ मार्क्स और फाइनल आंसर-की अभी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. आयोग की नीति के अनुसार ये सभी जानकारियां सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा (IFoS) परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी की जाएंगी.

Read Also: उप निर्वाचन कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली पर उठे सवाल, जांच के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजा गया पत्र

मेन्स परीक्षा के लिए 19 से 28 जून तक जरूरी प्रक्रिया

प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 19 जून से 28 जून 2026 के बीच ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उम्मीदवारों को आयोग के पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी कैडर प्राथमिकता सहित अन्य आवश्यक जानकारियां अपडेट और सत्यापित करनी होंगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले से दस्तावेज अपलोड कर रखे हैं और किसी जानकारी में बदलाव नहीं करना चाहते, उन्हें भी पोर्टल पर लॉगिन कर विवरण सत्यापित कर अंतिम सबमिशन करना अनिवार्य होगा.

मेन्स परीक्षा शुल्क

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 200 रुपये
  • महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट

समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

यूपीएससी के अनुसार, जो उम्मीदवार 28 जून 2026 तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा और वे मेन्स परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे.

ऐसे चेक करें UPSC Prelims Result 2026

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर उपलब्ध UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  3. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें.
  4. PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  5. रोल नंबर मिलने पर आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित माने जाएंगे.
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रखें.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *