Palamu: शहर के बाईपास रोड स्थित पर्यावरण भवन के आकाश बाग में शनिवार को वट सावित्री पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
वट सावित्री पूजा के धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर डाला प्रकाश
डॉ. जायसवाल ने कहा कि वट सावित्री पूजा भारतीय संस्कृति, पति की दीर्घायु और प्रकृति संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं.

उन्होंने पौराणिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि माता सावित्री ने अपने सत्य, तप और संकल्प के बल पर सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे. तभी से वट वृक्ष को दीर्घायु, जीवन और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है.
ALSO READ: दो कारों की आमने-सामने टक्कर में महिला घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
बरगद का वृक्ष पर्यावरण संतुलन में निभाता है अहम भूमिका
डॉ. जायसवाल ने कहा कि बरगद का वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी पूजा प्रकृति के प्रति भारतीय समाज की आस्था को दर्शाती है. कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डाली बाजार की मुखिया पूनम जायसवाल, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, रिमझिम सिंह, पिंकी सिंह एवं वंदना तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे.
