जामताड़ा सदर अस्पताल में सहिया द्वारा मरीज के बेड पर कब्जे का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamtara : जामताड़ा सदर अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में है. वैसे तो सरकारी अस्पताल पहले से ही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर...

Jamtara : जामताड़ा सदर अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में है. वैसे तो सरकारी अस्पताल पहले से ही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अक्सर सवालों के घेरे में रहता है, लेकिन इस बार मामला किसी मरीज के इलाज में लापरवाही का नहीं, बल्कि अस्पताल के महिला वार्ड में मरीजों के बेड पर कथित कब्जे का सामने आया है.

वीडियो ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक सहिया महिला वार्ड के मरीजों के लिए निर्धारित बेड पर आराम करती नजर आ रही है, जबकि कुछ मरीज जमीन पर सोने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं. वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने यह भी दिखाया है कि अस्पताल परिसर में सहियाओं के लिए निर्धारित स्थान खाली पड़ा हुआ है, वहां किसी प्रकार की भीड़ या जगह की कमी नहीं है. इसके बावजूद मरीजों के उपयोग वाले बेड पर कब्जा कर आराम करने का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

वायरल वीडियो से उठे सवाल, मरीजों के बेड पर सहियाओं का कब्जा

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि अस्पताल में पहले से ही बेड की कमी और अव्यवस्था की शिकायतें मिलती रहती हैं, ऐसे में मरीजों के लिए उपलब्ध बेड पर इस तरह कब्जा करना मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ है. कई लोगों ने सवाल उठाया है कि जब सहियाओं के लिए अलग व्यवस्था मौजूद है, तो मरीजों के बेड का उपयोग क्यों किया जा रहा है. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन को गंभीरता दिखाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. हालांकि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बन गया है.

Also Read : चाईबासा : रसोईया संयोजिकाओं से डीसी ने कहा – पढ़ाई के साथ पोषण और स्वच्छता जरूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *