Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

Jamshedpur: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) की पूर्व निर्धारित जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को साकची स्थित आमबगान कार्यालय में आयोजित की गई....

Jamshedpur: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) की पूर्व निर्धारित जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को साकची स्थित आमबगान कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में राज्य परिषद् के पर्यवेक्षक कॉमरेड प्रमोद कुमार पांडे ने राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद् के निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति और बढ़ती महंगाई को लेकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण आम जनता गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का बोझ झेल रही है तथा पड़ोसी देशों के साथ संबंध भी प्रभावित हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों के मुद्दों की उपेक्षा कर रही है और पूंजीपतियों को खुली छूट दी जा रही है.

आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

बैठक में जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने जिला परिषद् की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय व राज्य परिषद् के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को पूरी तरह लागू करने का भरोसा दिलाया. वहीं कॉमरेड निगमानंद पॉल ने पार्टी का लेखा-जोखा पेश किया.  बैठक में आगामी कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई. इसके तहत 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर हजारीबाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने, 21-22 अगस्त को दुमका में प्रस्तावित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने तथा 28 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “दिल्ली चलो” कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

इसके अलावा अगस्त महीने में जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदयात्रा और आम जनता के बीच कोष संग्रह अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड भुवनेश्वर तिवारी ने की. इस अवसर पर घाटशिला, बहरागोड़ा, चाकुलिया, पटमदा और पोटका समेत विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ: जहां आस्था के आगे झुक गया रहस्य: बनासो की मां महामाया बागेश्वरी सदियों से सुन रही हैं भक्तों की पुकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *