Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जमीन का सीमांकन करने गए राजस्व कर्मचारी पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिलाओं ने चप्पल से पीटा

गुमला: गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ेंग गांव में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे चैनपुर अंचल के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने...

गुमला: गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ेंग गांव में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे चैनपुर अंचल के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिंह को ग्रामीणों ने चप्पल से पीटा. माहौल गर्म होता देख राजस्व कर्मचारी वहां से भाग निकले, लेकिन बाद में भी कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की है. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. 

दौड़ा-दौड़ाकर की गई पिटाई 

कर्मचारियों ने पूरे मामले के लिए शिकायत चैनपुर थाना में की है. बताया जाता है कि केड़ेंग निवासी शिव प्रसाद के जमीन का सीमांकन के लिए राजस्व उप निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, प्रभारी अंचल निरीक्षक नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव मौके पर गए थे. पूरी प्रक्रिया से पूर्व सभी अधिकारी एक पेड़ के नीचे खड़े थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारी सुजीत सिन्हा पर हमला कर दिया. अन्य कर्मचारियों को भी चप्पल से पीटने की सूचना है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Read Also: हजारीबाग की घटना पर पत्रकारों का आक्रोश: राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *