Click Here
Click Here

सरायकेला : वज्रपात से किशोर की मौत, इन दिनों लगातार हो रही वज्रपात की घटना

Seraikela: सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के घुटाईडीह गांव में बुधवार की तड़के सुबह वज्रपात से किशोर की मौत हो गयी....

Seraikela: सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के घुटाईडीह गांव में बुधवार की तड़के सुबह वज्रपात से किशोर की मौत हो गयी. तेज आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में वह आ गया था. वह शौच के लिए खेत गया था. लौटते वक्त यह हादसा हो गया. बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी आकाशीय बिजली गिर गई. किशोर वज्रपात की चपेट में आ गया. परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नीमडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की उम्र करीब 15-16 वर्ष बताई जा रही है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें : रिम्स प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में एमएचए छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द, छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में भी है नामजद अभियुक्त

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रशासन ने सतर्क रहने की दी सलाह

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोल्हान में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं बढ़ी हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों. सुरक्षित स्थान पर शरण लें.

यह भी पढ़ें : चक्रधरपुर: गिरिराज सेना का 15वां रक्तदान शिविर कल, लोगों से रक्तदान करने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *