बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन, 3 दिन में सुधार नहीं हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

Pakur: जिले में अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर के ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन...

Pakur: जिले में अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर के ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अभियंताओं सहित जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Also Read: विदेशी के लिए सुरक्षित ठिकाना बना झारखंड: देश भर के 170 मामलों के बीच राज्य में अपराध दर शून्य

3 दिन का अल्टीमेटम

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो वे पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को जाम करेंगे. जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत और हिरणपुर प्रखंड के उपप्रमुख अब्दुल गनी मोमिन के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण समाहरणालय परिसर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया.

गर्मी में दोहरी मार

ग्रामीणों ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति ने स्थिति और खराब कर दी है. खासकर रात में बिजली कटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *