विदेशी के लिए सुरक्षित ठिकाना बना झारखंड: देश भर के 170 मामलों के बीच राज्य में अपराध दर शून्य

Ranchi: भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हाल ही में जारी आंकड़े झारखंड के लिए राहत और गर्व की...

Ranchi: भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हाल ही में जारी आंकड़े झारखंड के लिए राहत और गर्व की खबर लेकर आए हैं. जहां देश के विभिन्न राज्यों में विदेशी नागरिकों के खिलाफ कुल 170 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं झारखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जहां एक भी मामला सामने नहीं आया है.

सुरक्षा के मामले में झारखंड की उपलब्धि:

झारखंड, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपातों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, अब विदेशी पर्यटकों के लिए एक भरोसेमंद राज्य साबित हो रहा है. शून्य अपराध दर यह दर्शाती है कि राज्य की कानून-व्यवस्था और स्थानीय लोगों का व्यवहार विदेशी मेहमानों के प्रति सकारात्मक और सुरक्षित है.आंकड़ों पर गौर करें तो दक्षिण और पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में अपराध के मामले अधिक देखे गए हैं.कर्नाटक 32 मामलों के साथ सूची में सबसे ऊपर है, जबकि हिमाचल प्रदेश जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में भी 22 मामले दर्ज हुए हैं.

प्रमुख राज्यों की स्थिति:

आंध्र प्रदेश: 01

अरुणाचल प्रदेश: 00

असम: 05

बिहार: 00

छत्तीसगढ़: 00

गोवा: 16

गुजरात: 00

हरियाणा: 18

हिमाचल प्रदेश: 22

झारखंड: 00

कर्नाटक: 32

केरला: 17

मध्यप्रदेश: 02

महाराष्ट्र: 19

मणिपुर: 00

मेघालय: 00

मिजोरम: 02

नागालैंड: 00

ओडिशा: 00

पंजाब: 01

राजस्थान: 08

सिक्किम: 01

तमिलनाडु: 15

तेलंगाना: 05

त्रिपुरा: 01

उत्तरप्रदेश: 03

उत्तराखंड: 01

पश्चिम बंगाल: 01

 कुल: 170

 

ALSO READ: BREAKING: जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे की बेल पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *