सदर अस्पताल में पानी की किल्लत, मरीज परिजन हैरान परेशान

Ranchi: राज्य के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल में आज सुबह से ही पानी की भरी किल्लत देखने को मिल...

Ranchi: राज्य के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल में आज सुबह से ही पानी की भरी किल्लत देखने को मिल रही है. ना तो आईसीयू, ना तो वार्ड और ना ही लेबर रूम में पानी पहुंच पाया. पूरी तरह से सदर अस्पताल ड्राई जोन में तब्दील हो गया है. मरीजों को पीने के पानी के लिए अस्पताल के पास दुकानों में जाना पड़ रहा है.

मरीजों की माने तो सुबह से ही नल में पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण लोग बाथरूम भी नहीं जा पाए हैं. इतना ही नहीं पीने के पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है. सूखते गले के साथ 5 तल्ला नीचे उतरना और फिर कड़ाके की धूप में पानी खरीदने जाना मरीजों के लिए सर दर्द बन गया है.

पाइप क्षतिग्रस्त होने से ठप हुई सप्लाई

यह घटना पहली बार हुई सदर अस्पताल में हुई है. सदर अस्पताल प्रबंधन में भी मजबूरी में नगर निगम से पानी के टैंकर मंगाए है. दरअसल सदर अस्पताल में पानी की सप्लाई पीएचडी विभाग करता है, लेकिन आज पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरा अस्पताल सूखा पड़ गया.

ALSO READ: सीएम के पैतृक गांव नेमरा में नेटवर्क का वनवास खत्म, अब गूंजेगी रिंगटोन

टैंकर से व्यवस्था, फिर भी नहीं मिली राहत

रांची सिविल सर्जन के निर्देश के बाद पूरी व्यवस्था ठीक तो की जा रही है, लेकिन मरीजों को राहत नहीं मिली. एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से पानी नहीं मिलने से मरीजों का हाल बेहाल है. अभी पानी की समस्या कब तक दूर होगी और मरीजों को कब तक राहत मिलेगी, यह कह पाना मुश्किल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *