Click Here
Click Here
Click Here

सीएम के पैतृक गांव नेमरा में नेटवर्क का वनवास खत्म, अब गूंजेगी रिंगटोन

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लिए बुधवार की सुबह एक नई डिजिटल उम्मीद लेकर आई. सालों से...

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लिए बुधवार की सुबह एक नई डिजिटल उम्मीद लेकर आई. सालों से नो सिग्नल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का डिजिटल वनवास अब खत्म हो गया है. रामगढ़ जिला प्रशासन की सक्रियता के बाद नेमरा में जियो का नया मोबाइल टावर चालू कर दिया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र अब हाई-स्पीड कनेक्टिविटी से जुड़ गया है.

पहाड़ों के बीच अब दौड़ेगा इंटरनेट

जहां पहले एक कॉल करने के लिए ग्रामीणों को ऊंचे टीलों या छतों पर जाना पड़ता था, अब वहां लोग अपने घरों के अंदर से ही वीडियो कॉल और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं. नेटवर्क मिलते ही ग्रामीणों ने सीएम हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन को डिजिटल धन्यवाद भी दिया.

यह भी पढ़ें : बेटियों की सुरक्षा पर लोकभवन सख्त: कहा, लापता नाबालिगों के मामले में पुलिस की सुस्ती अब बर्दाश्त नहीं

उपायुक्त का ग्राउंड जीरो निरीक्षण

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने स्वयं नेमरा पहुंचकर टावर स्थल का जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

मिशन जीरो शैडो एरिया

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है. अगले तीन से चार महीनों में जिले के सभी ब्लैक स्पॉट को खत्म किया जाएगा. दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाकर लोगों मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जाएगा.

 विधायक सरयू राय ने चेताया, एआई के दौर में लोभ-लाभ की संस्कृति से पृथ्वी पर मंडरा रहा हिमयुग का खतरा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *