Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी और मध्य...

Ranchi :  झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. खासकर 1 अप्रैल को कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read : मवेशी तस्करी का मामला फुस्स- 52 गायों के साथ पशु क्रूरता पर महज 50 रुपये का जुर्माना

तापमान में उतार-चढ़ाव, कुछ जिलों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है. राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान खूंटी में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

Also Read : झारखंड के पावर प्लांटों में ‘काले सोने’ की भारी खपत: रोज जलते हैं 50-60 हजार टन कोयले

तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. 1 अप्रैल को उत्तरी और मध्य भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की संभावना है. वहीं 3 से 5 अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Also Read : पाकुड़ पंचायत बनी रोल मॉडल, महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

 रांची समेत आसपास के इलाकों में भी असर

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. 1 अप्रैल को गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि 2 और 3 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान है. इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *