पश्चिम सिंहभूम: पानी टैंकर उपलब्ध कराने के लिए मुखिया संघ के अध्यक्ष कुश पूर्ति ने BDO को सौंपा मांग पत्र

Bandgaon: ग्राम पंचायत भालूपानी के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुखिया संघ के अध्यक्ष कुश पूर्ति ने BDO भीषम...

West Singhbhum
BDO को मांग पत्र सौंपते अध्यक्ष कुश पूर्ति

Bandgaon: ग्राम पंचायत भालूपानी के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुखिया संघ के अध्यक्ष कुश पूर्ति ने BDO भीषम कुमार को एक मांग पत्र सौंपा है. इस मांग पत्र में एक पानी टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की गई है. मांग पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत भालूपानी के अंतर्गत आने वाले सभी गांव इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

गांवों के बीच अधिक दूरी होने के कारण नियमित रूप से पेयजल पहुंचाना कठिन 

उन्होंने बताया कि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पत्रांक-669, दिनांक 14 जून 2026 के आलोक में प्रत्येक दो पंचायतों के लिए एक पानी टैंकर उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है. लेकिन भालूपानी पंचायत की भौगोलिक स्थिति अत्यंत विषम एवं विस्तृत है. पंचायत में कुल 19 गांव हैं, जिनमें 10 गांव पहाड़ी क्षेत्र तथा 9 गांव समतल क्षेत्र में स्थित हैं. गांवों के बीच अधिक दूरी होने के कारण एक साझा टैंकर से सभी गांवों तक नियमित रूप से पेयजल पहुंचाना व्यावहारिक रूप से कठिन है.

एक अतिरिक्त पानी टैंकर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक

कुश पूर्ति ने मांग पत्र में कहा कि पंचायत के सभी गांवों में समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए ग्राम पंचायत भालूपानी के लिए कम-से-कम एक अतिरिक्त पानी टैंकर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है. उन्होंने जनहित एवं ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए पंचायत स्तर पर एक पानी टैंकर क्रय करने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में मानवता की सेवा करने वालों को मिला सम्मान: ‘गुड समैरिटन’ सम्मान से सम्मानित हुए बैरम खान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *