Newswave Desk: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से करीब नौ महीने बाद उनकी पत्नी बुशरा बीबी और बहन नूरीन नियाजी ने मुलाकात की. दोनों ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात की, जहां वह लंबे समय से बंद हैं.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई मुलाकात
यह मुलाकात पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें इमरान खान को हर सप्ताह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति दी गई है. अदालत के निर्देश के बाद परिवार को उनसे मिलने का अवसर मिला.
15 मिनट की मिली मोहलत
रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और बहन नूरीन नियाजी को जेल में उनसे करीब 15 मिनट तक मुलाकात की अनुमति दी गई. करीब नौ महीने बाद हुई इस मुलाकात को परिवार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
लंबे समय से मुलाकात पर थी पाबंदी
इमरान खान की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों की उनसे मुलाकात लंबे समय से नहीं हो पा रही थी. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई यह मुलाकात उनके परिवार के लिए राहत की खबर मानी जा रही है.
ALSO READ: रंगदारी मांगने और फायरिंग का 12 साल पुराना मामला, आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

