Click Here
Click Here
Click Here

मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Bano: बानो थाना क्षेत्र के बेड़ाइरगी गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई,...

Bano News
अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़

Bano: बानो थाना क्षेत्र के बेड़ाइरगी गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार, बानो पाहनटोली के मजदूर बेड़ाइरगी गांव में मकान ढलाई कार्य करने गए थे. ढलाई का काम समाप्त होने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर एवं मिक्सर मशीन के साथ वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बेड़ाइरगी ढलान के समीप अचानक मिक्सर मशीन का चक्का निकलकर अलग हो गया, जिससे मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में दो मजदूर मिक्सर मशीन के नीचे दब गए.

स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला. इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बानो हरिजन बस्ती निवासी सुमित नायक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गुलशन नायक गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज जारी है. हादसे की खबर फैलते ही बानो क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने काफी हो-हल्ला किया. सूचना मिलने पर बानो थाना प्रभारी श्यामनन्दन सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया.

यह भी पढ़ें: टेंपो पलटने से पति-पत्नी की मौत, एक घायल, चालक मौके से फरार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *