Click Here
Click Here
Click Here

टेंपो पलटने से पति-पत्नी की मौत, एक घायल, चालक मौके से फरार

Pakur: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा कुंजबोन मुख्य सड़क लब्दाघाटी में टेम्पो पलटने से पति-पत्नी की मौत हो गई...

Pakur Accident
जब्त टेंपो

Pakur: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा कुंजबोन मुख्य सड़क लब्दाघाटी में टेम्पो पलटने से पति-पत्नी की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार टेम्पो मोहनपुर से यात्री लेकर घाटी के रास्ते लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था. इसी दौरान लब्दाघाटी पहाड़ी ढलान में टेम्पो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे टेम्पो में सवार पाकुड़ के मालिपाड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय चारलेस मरांडी और 45 वर्षीय सबिता हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस कार्रवाई में जुटी

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस द्वारा पाकुड़ सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया. थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को जब्त कर थाना लाया गया है. वहीं चालक मौके से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी इंटर कॉमर्स रिजल्ट में अच्युत कुमार बने जिला टॉपर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *