Click Here
Click Here
Click Here

रांची में पेट्रोल-डीजल पर मचा हड़कंप, उपायुक्त ने तेल कंपनियों संग की बैठक

Ranchi: रांची में पेट्रोल और डीजल को लेकर मचे हड़कंप के बीच जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. जिला दंडाधिकारी...

DC Manjunath
डीसी मंजूनाथ भजंत्री

Ranchi: रांची में पेट्रोल और डीजल को लेकर मचे हड़कंप के बीच जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज IOC, HP और BPCL के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर हालात की समीक्षा की. बैठक में तेल कंपनियों ने साफ कहा कि जिले में ईंधन की जो कमी दिख रही है, उसकी बड़ी वजह लोगों की “पैनिक खरीदारी” है. आम जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने और स्टॉक करने के कारण कई पेट्रोल पंपों पर अचानक दबाव बढ़ गया है.

ज्यादा खरीदारी के कारण अस्थायी संकट जैसी स्थिति

प्रशासन के अनुसार जिले में सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि जरूरत से ज्यादा खरीदारी के कारण अस्थायी संकट जैसी स्थिति बनी है. तेल कंपनियों ने भरोसा दिलाया कि आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है.

मंजूनाथ भजन्त्री ने कंपनियों को निर्देश दिया कि जिले में किसी भी हालत में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए. साथ ही आम लोगों से अपील की गई, कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं.

यह भी पढ़ें: मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *