मजदूरों ने कहा- हक चाहिए, किसी की मेहरबानी नहीं, 12वें वेतन समझौते को लेकर उठी आवाज

Ranchi: जुबली हॉल में आज आयोजित मजदूर सम्मेलन में कोयला क्षेत्र के श्रमिकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. अखिल...

Workers declared, "We want our rights, not charity"—voices raised regarding the 12th wage agreement.

Ranchi: जुबली हॉल में आज आयोजित मजदूर सम्मेलन में कोयला क्षेत्र के श्रमिकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के बैनर तले हुए इस सम्मेलन में विभिन्न इलाकों से पहुंचे मजदूरों और श्रमिक नेताओं ने वेतन और सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर अपनी बात रखी. सम्मेलन का मुख्य मुद्दा 12वें वेतन समझौते को जल्द गठित करने का रहा. श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूरों को लंबे समय से नए वेतन समझौते का इंतजार है. उनका कहना था कि मेहनत के बदले उचित वेतन और जरूरी सुविधाएं मजदूरों का अधिकार हैं, इसे किसी तरह की कृपा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रांची: तीन महीने से मजदूरी का इंतजार, SFC मोटिया मजदूरों ने दी काम बंद करने की चेतावनी

वेज बोर्ड को जल्द लागू करने की मांग भी उठी

बैठक में वेज बोर्ड को जल्द लागू करने की मांग भी उठी. वक्ताओं ने कहा कि वेतन, सामाजिक सुरक्षा और दूसरी श्रमिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में देरी से मजदूरों पर सीधा असर पड़ता है. ऐसे में केंद्र सरकार और कोल कंपनियों को इस दिशा में जल्द निर्णय लेना चाहिए. अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अंगद उपाध्याय ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता राष्ट्रहित, उद्योग की प्रगति और मजदूरों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग मजबूत होगा तो इसका लाभ मजदूरों को भी मिलना चाहिए, लेकिन इसके लिए श्रमिकों के अधिकार और सम्मान की रक्षा जरूरी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *