मजदूरों को मिले योजनाओं का लाभ, योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार: संदीप कुमार मीना

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को श्रम,नियोजन एवं कौशल विभाग के साथ की बैठक की. जानकारी दें, कि बैठक में...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को श्रम,नियोजन एवं कौशल विभाग के साथ की बैठक की. जानकारी दें, कि बैठक में सर्वप्रथम श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई और योजनाओं का लाभ सभी तरह के मजदूरों को दिए जाने का भी निर्देश दिया गया.साथ ही इन योजनाओं को प्रचार-प्रसार भी लोगों के बीच कराने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मजदूरों तक पहुंचना चाहिए.उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रकार के मजदूरों का अनिवार्य रूप से निबंधन कराया जाए और उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ दिया जाए. बैठक में झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत झारखंड असंगठित कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना और कौशल उन्नयन योजना की समीक्षा की गई. साथ ही मजदूरों का श्रमाधान पोर्टल के माध्यम से निबंधन कराने के निर्देश दिए गए.

इसी प्रकार झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित सेफ्टी किट योजना, श्रमिक औजार सहायता, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना, मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा सहायता योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, निःशक्तता पेंशन, पेंशन योजना, पारिवारिक पेंशन, अनाथ पेंशन और विवाह सहायता योजना का लाभ भी श्रमिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए. साथ ही प्रवासी मजदूरों का अधिक से अधिक निबंधन सुनिश्चित करने और उन्हें आपात स्थिति में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

कौशल विकास और नियोजन की भी समीक्षा

उपायुक्त ने कौशल विकास के तहत जिले में संचालित मेगा स्किल सेंटर, सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित केंद्रों और बिरसा योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों की भी समीक्षा की. इस दौरान विभिन्न ट्रेडों में दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली गई.

उपायुक्त ने जिला नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला नियोजन कार्यालय में नियमित रूप से रोजगार मेला आयोजित किया जाए और अधिक से अधिक युवक-युवतियों का निबंधन सुनिश्चित किया जाए. बैठक में श्रम अधीक्षक आंद्रेयास कुल्लू, जिला नियोजन पदाधिकारी नीरू कुमारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसें भी पढ़े: Jamshedpur Breaking:227 किलो का तीसरा जिंदा बम मिला, आज सेना करेगी निष्क्रिय, इलाका सील 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *