Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चालीसवां कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Giridih : जिले के मटरुखा पंचायत अंतर्गत खुटुवाढाब गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का...

Giridih : जिले के मटरुखा पंचायत अंतर्गत खुटुवाढाब गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घायल युवक की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में सद्दाम हुसैन की पत्नी रुखसार प्रवीण ने बताया कि परिवार में चालीसवां का कार्यक्रम आयोजित था. इसी दौरान उनके पति किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे.

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक घायल

वापस लौटने पर उनके बड़े भाई भेसूर, चांद मोहम्मद, फिरोज तथा उनके पुत्र मोहम्मद अरमान और मोहम्मद अमानत ने उन्हें घेर लिया और कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी. परिजनों का कहना था कि जब परिवार में चालीसवां का कार्यक्रम चल रहा था और अन्य सदस्य काम पर नहीं गए थे, तब सद्दाम हुसैन काम के लिए बाहर क्यों गए. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. मारपीट में घायल सद्दाम हुसैन को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है. फिलहाल घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है. मामले में पुलिस को शिकायत दिए जाने की प्रक्रिया जारी है.

Also Read : चाईबासा से भटककर कराईकेला पहुंचा 12 वर्षीय बालक, पुलिस ने बालकुंज भवन पहुंचाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *