पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Gumla: जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत करंज बनाडेगा गांव निवासी 26 वर्षीय अनूप किंडो ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

Gumla: जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत करंज बनाडेगा गांव निवासी 26 वर्षीय अनूप किंडो ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Also Read: अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद इरफान अंसारी का बयान- बंगाल में मजबूत होगी कांग्रेस

रात में घर से निकला था युवक

जानकारी के अनुसार, युवक रात में अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया था. देर रात वह घर से निकल गया और घर से कुछ दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

प्रेम प्रसंग की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *