अड़की को 5 विकेट से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Khunti : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले गए बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सोनेट बुंडू ने शानदार...

Khunti : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले गए बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सोनेट बुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेसीए अड़की को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी और संयमित बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने मैदान में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेसीए अड़की की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से राहुल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके, सोनेट बुंडू की ओर से विवेक, निशांत और राजेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके और विपक्षी टीम की बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बिखेर दिया.

राजेश कुमार के ऑलराउंड प्रदर्शन से सोनेट बुंडू बना बी डिवीजन क्रिकेट चैंपियन

91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट बुंडू की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. दीपेश मुंडा ने 19 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि राजेश ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. जेसीए अड़की की ओर से राहुल ने गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ा और 2 विकेट हासिल किए. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राजेश कुमार को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश कश्यप, कृष्ण मोहन कुमार, देवा हस्सा, अजीत जायसवाल, सतीश शर्मा, प्रवीण गोप, विकास मिश्रा, अरुण मिश्रा, दीपक तिग्गा, जितू कुमार, रोहित केरकेट्टा और अभिषेक शाहदेव समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे. जीत के बाद सोनेट बुंडू के खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

Also Read : गिरिडीह: PVTG समुदायों के विकास के लिए विशेष अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *