राज्य योजना मद से अब तक 24,908 करोड़ खर्च, जुलाई में सबसे अधिक 10,953 करोड़ व्यय

Ranchi : वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार महीनों में झारखंड सरकार ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए खजाने खोल दिए...

झारखंड सरकार

Ranchi :  वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार महीनों में झारखंड सरकार ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए खजाने खोल दिए है. कुल व्यय का आंकड़ा 26,478 करोड़ रुपये को पार कर गया है. राज्य योजना मद में अब तक 24,908 करोड़ रुपये खर्च किए गए है. यह कुल बजट का 18.10% है. जो दर्शाता है कि राज्य सरकार अपने दम पर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं केंद्रीय योजना मद में अब तक 660 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है. जो कुल बजट का 4.21% है.

अन्य योजनाओं में खर्च की स्थिति

• उच्च प्रभाव वाली योजनाएं : एक महत्वपूर्ण मद में 1,232 करोड़ रुपये के बजट के विरुद्ध 626 करोड़ रुपये खर्च किए गए है. जो खर्च का 50.81 फीसदी हिस्सा है.
अन्य मद : इसी तरह, 829 करोड़ रुपये के बजट वाली एक अन्य मद में 272 करोड़ रुपये (32.89 फीसदी) और 1,484 करोड़ रुपये की अन्य मद में 10 करोड़ रुपये का खर्च रिकॉर्ड किया गया है.

वित्तीय वर्ष का कुल प्रदर्शन

सरकार ने 1,56,855 करोड़ रुपये के कुल बजट लक्ष्य के मुकाबले अब तक 26,478 करोड़ रुपये का व्यय किया है. महीने-दर-महीने खर्च के आंकड़ों के अनुसार जुलाई का महीना सबसे अधिक सक्रिय रहा. जिसमें 10,953 करोड़ रुपये खर्च किए गए. जबकि जून में यह आंकड़ा 9,347 करोड़ रुपये था.

 

ALSO READ : धनबाद : नवादा जंगल में युवक का खून से लथपथ शव बरामद, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *