सरायकेला: NH-18 पर ऑटो-ट्रेलर की भीषण टक्कर, एक की मौत

Seraikela: चांडिल-पुरुलिया-धनबाद मुख्य राज्य मार्ग NH-18 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर...

सरायकेला
ऑटो-ट्रेलर की भीषण टक्कर

Seraikela: चांडिल-पुरुलिया-धनबाद मुख्य राज्य मार्ग NH-18 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर स्थित दक्षिण पूर्वी रेलवे गेट के ओवरब्रिज के पास ऑटो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के चांडिल से यात्रियों को लेकर एक ऑटो बलरामपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरब्रिज का एक तरफ का हिस्सा खुला हुआ था, जिसके कारण सावधानी नहीं बरतने से यह दुर्घटना हुई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पांच लोग हुए घायल, एक की मौत

दुर्घटना में ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बलरामपुर थाना क्षेत्र के बंशगढ़ सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान आदित्य माझी की मौत हो गई.

ALSO READ: प्रदेश कांग्रेस ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ाने की मांग, बोर्ड निगम के रिक्त पदों को भरने के लिए चयन समिति गठित

घायलों में शामिल हैं

  • लक्षीराम माझी – कौरांग गांव, आड़शा थाना
  • देवी कुमारी – चांडिल, झारखंड
  • मंगल सिंह सरदार – ऑटो चालक, पारडी, जमशेदपुर
  • बुड़ा टुडू – चाटुहांसा गांव, आड़शा थाना

पुलिस ने जब्त किए वाहन, जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है. वहीं, क्षतिग्रस्त ऑटो को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *