Ranchi: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को औपचारिक ज्ञापन सौंपकर गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में कम से कम 15 दिनों के विस्तार की जोरदार मांग की है. कांग्रेस नेताओं ने प्रेस के सामने आंकड़े रखते हुए बताया कि राज्य के कुल 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 1.13 करोड़ गणना प्रपत्र अभी तक डिजिटाइज नहीं हो सके हैं. 17 जुलाई 2026 तक मात्र 1.51 करोड़ फॉर्म ही ऑनलाइन हो पाए हैं. अकेले 5 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में 14.39 लाख से अधिक फॉर्म पेंडिंग पड़े हैं. राज्य में लगभग 47.41 लाख मतदाता बिना मैपिंग के छूट गए हैं, जिनमें से अधिकांश को एएसडीडी श्रेणी में धकेले जाने का खतरा है.
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगी 15 दिनों की मोहलत
Ranchi: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल...
सम्बंधित ख़बरें
