Ranchi: झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था के गलियारों में एक अजीबोगरीब विरोधाभास गहराता जा रहा है. राज्य की सेवा से आईएएस संवर्ग में पदोन्नत होने वाले अफसरों के लिए सचिव की कुर्सी अब महज एक सपना बनकर रह गई है. वर्तमान में राज्य के 45 प्रमोटी आईएएस अधिकारियों में से केवल एक ही सचिव रैंक तक पहुंच पाया है. सिर्फ मनोज कुमार ही सेक्रेट्री रैंक के अफसर हैं. बाकी अधिकारी प्रमोशन की फाइलों और लालफीताशाही के मकड़जाल में उलझकर रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं. इसकी वजह यह है कि 16 साल की सेवा के बाद सचिव रैंक में प्रमोशन होता है.
ऊंची उम्मीदें, छोटा ओहदा
झारखंड कैडर में प्रमोटी आईएएस अधिकारियों का भारी-भरकम कुनबा तो है, लेकिन उनके पास निर्णय लेने वाली टॉप लेयर की ताकत नहीं है.
• सचिव रैंक: मात्र 01 अफसर (2007 बैच)
• विशेष सचिव रैंक: 16 अफसर (2011 से 2013 बैच)
• एडिशनल सेक्रेट्री रैंक: 16 अफसर (2014 से 2016 बैच)
• ज्वाइंट सेक्रेट्री रैंक: 15 अफसर
प्रमोशन में देरी
पदोन्नत आईएएस अधिकारियों के पास राज्य की जमीनी हकीकत का लंबा अनुभव होता है. इसके बावजूद प्रमोशन की प्रक्रिया में होने वाली लेटलतीफी के कारण वे सचिव रैंक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. 2011 बैच के अधिकारी, जो अब तक सचिव बन जाने चाहिए थे, वे आज भी विशेष सचिव रैंक में ही अटके हैं. 2014 बैच के 10 और 2016 बैच के 6 अफसर अभी भी एडिशनल सेक्रेट्री रैंक में काम कर रहे हैं.
क्यों मुश्किल है सचिव बनना
प्रमोटी आईएएस अधिकारियों के लिए सचिव बनना एवरेस्ट फतह करने जैसा हो गया है. इसकी मुख्य वजह है प्रमोशन में देरी. राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बनने में ही अधिकारियों की उम्र का एक बड़ा हिस्सा निकल जाता है. जब वे आईएएस बनते हैं, तो उनके पास सेवा के गिने-चुने साल बचे होते हैं. उस पर भी अगर समय पर प्रमोशन की डीपीसी न हो, तो रिटायरमेंट की तारीख सचिव बनने की योग्यता से पहले आ जाती है.
Also Read: सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जवान की मौत
जानिए कौन प्रमोटी IAS किस रैंक में कर रहे काम
सेक्रेट्री रैंक
- मनोज कुमार – 2007 बैच
स्पेशल सेक्रेट्री रैंक
- प्रभात कुमार – 2011 बैच
- शशि प्रकाश झा – 2011 बैच
- गोपाल जी तिवारी – 2011 बैच
- संजय कुमार – 2011 बैच
- अजय नाथ झा – 2012 बैच
- कुमुद सहाय – 2012 बैच
- रविरंजन कुमार – 2012 बैच
- मनोहर मरांडी – 2012 बैच
- अमल कृष्णा सत्यजीत – 2013 बैच
- अभय नंदन अंबष्ट – 2013 बैच
- विधानचंद्र चंद्र चौधरी – 2013 बैच
- शैलेंद्र कुमार लाल – 2013 बैच
- राजीव रंजन – 2013 बैच
- सुनील कुमार – 2013 बैच
- सुनील सिंह – 2013 बैच
- विजय कुमार गुप्ता – 2013 बैच
- एडिशनल सेक्रेट्री रैंक
- सत्येंद्र कुमार – 2014 बैच
- रंजीत कुमार लाल – 2014 बैच
- मनोज कुमार रंजन – 2014 बैच
- सुधीर बाड़ा – 2014 बैच
- अनिल तिर्की – 2014 बैच
- शैल प्रभा कुजूर – 2014 बैच
- नीलम लता – 2014 बैच
- संदीप कुमार – 2014 बैच
- पी.एन. मिश्रा – 2014 बैच
- राजकुमार गुप्ता – 2014 बैच
- कंचन सिंह – 2016 बैच
- धनंजय कुमार सिंह – 2016 बैच
- सीता पुष्पा – 2016 बैच
- विजय कुमार सिन्हा – 2016 बैच
- प्रीति रानी – 2016 बैच
- राजेश प्रसाद – 2016 बैच
- ज्वाइंट सेक्रेट्री रैंक (नवप्रोन्नत)
- दिलेश्वर महतो
- इश्तियाक अहमद
- विद्यानंद शर्मा
- संगीता लाल
- रॉबिन टोप्पो
- नयम तारा केरकेट्टा
- अरुण कुमार सिंह
- आलोक शिकारी कच्छप
- अनिलशन लकड़ा
- नागेंद्र पासवान
- सुबोध कुमार
- आसिफ इकराम
- नीरज सिंह
- जुल्फीकार अली
- अर्चना मेहता
