हजारीबाग: बंद मकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी, तीन लाख के जेवरात और नकदी समेत जमीन के कागजात गायब

Hazaribagh: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ढौठवा गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य...

Hazaribagh: Major theft after breaking into a locked house; jewelry and cash worth three lakh rupees, along with land documents, missing.

Hazaribagh: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ढौठवा गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. मामले को लेकर पीड़िता शांति देवी (65 वर्ष), पति रीतलाल दांगी ने बुधवार को कटकमसांडी थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पड़ोसियों ने फोन कर घर के ताले टूटे होने की दी जानकारी

बताया गया कि शांति देवी करीब एक सप्ताह पहले इलाज के सिलसिले में अपने बेटे के पास जयपुर गई थीं. उनके बाहर जाने के दौरान घर बंद था. इसी का फायदा उठाकर रात मकान के सभी तालों को तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया. पीड़िता के अनुसार, पड़ोसियों ने फोन कर घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद शांति देवी के घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान के सभी ताले टूटे हुए थे और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि घर से सोने के करीब दो भर के जेवरात, चांदी के करीब 40 भर के आभूषण, 10 हजार रुपये नकद तथा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात गायब हैं.

ये सामान हुए चोरी

चोरी गए सामानों में एक भर सोने का टॉप्स, एक भर सोने के अन्य जेवर, करीब पांच भर का चांदी का ब्रेसलेट, चार चांदी की चूड़ियां, एक जोड़ी चांदी की अंगूठी (बंगुरी) और दो जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं. इसके अलावा घर में रखे 10 हजार रुपये नकद और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोर अपने साथ ले गए. घटना के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश और दहशत का माहौल है. पीड़िता ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गए जेवरात, नकदी और दस्तावेजों की बरामदगी तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ : हजारीबाग: साली को भगाकर ले जाने का आरोप, जीजा गिरफ्तार, दो माह से पुलिस कर रही थी तलाश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *