जामताड़ा: पशुपालन और मत्स्य योजनाओं की DC ने की समीक्षा, पारदर्शी लाभुक चयन का निर्देश

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मासिक समीक्षा...

पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी
पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभागीय योजनाओं के लक्ष्य, प्राप्त आवेदनों, लाभुकों के चयन और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

पशुधन की स्वास्थ्य जांच के बाद ही लाभुकों को किया जाए वितरण

उपायुक्त ने सुकर विकास, बकरा विकास, कुक्कुट एवं ब्रायलर कुक्कुट पालन सहित अन्य योजनाओं में योग्य लाभुकों का चयन विभागीय गाइडलाइन के अनुसार पूरी पारदर्शिता से करने का निर्देश दिया. उन्होंने लाभुकों को वितरित किए जाने वाले पशुधन की स्वास्थ्य जांच कर स्वस्थ पशुधन ही उपलब्ध कराने को कहा. योजनाओं की जानकारी प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए. लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी.

50 प्रतिशत सरकारी तालाबों की हो चुकी बंदोबस्ती, बाकी में तेजी के निर्देश

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान वेद व्यास आवास योजना, पिकअप वैन, विपणन किट, मत्स्य बीज उत्पादन व वितरण तथा सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती की जानकारी ली गई. बताया गया कि करीब 50 प्रतिशत तालाबों की बंदोबस्ती हो चुकी है. उपायुक्त ने शेष तालाबों की बंदोबस्ती में तेजी लाने और राजस्व बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र प्रसाद एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन मौजूद रहीं.

ALSO READ: धनबाद-कोयम्बटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, हजारीबाग रोड होकर होगा परिचालन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *