हजारीबाग: खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश

Hazaribagh: उपायुक्त हेमंत सती के आदेशानुसार एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी,...

Hazaribagh: Surprise inspection of food establishments; instructions issued to adhere to food safety standards.

Hazaribagh: उपायुक्त हेमंत सती के आदेशानुसार एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-01 मंजर हुसैन के नेतृत्व में हजारीबाग क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में मां शारदा स्वीट्स, डीसी ऑफिस के निकट, हजारीबाग का निरीक्षण किया गया. प्रतिष्ठान से खोवा एवं पनीर के नमूने संग्रहित किए गए. वहीं रामलाल स्वीट्स, सिंदूर से मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया गया. सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य जांच खाद्य प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान मां शारदा स्वीट्स में पांच केन एक्सपायर्ड स्प्राइट पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्काल नष्ट कराया गया. प्रतिष्ठान संचालक को निर्देश दिया गया कि किसी भी खाद्य सामग्री की बिक्री से पूर्व उसकी निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि की अनिवार्य रूप से जांच करें. एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की बिक्री करते पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: चतरा के चांदनी होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, मास्टरमाइंड महिला समेत 12 गिरफ्तार

अखबार में लपेट कर खाद्य सामान नहीं देने की हिदायत

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर अथवा परोसकर ग्राहकों को उपलब्ध न कराया जाए. साथ ही मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मेटानिल येलो जैसे प्रतिबंधित रंगों का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं गुणवत्ता से संबंधित निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन करने तथा ग्राहकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, अमरीश पांडे, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-03 नावेद अंजुम, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-04 श्वेता त्रिपाठी सहित विकास शर्मा, सूरज कुमार एवं धनैश्वर कुशवाहा शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *