चतरा के चांदनी होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, मास्टरमाइंड महिला समेत 12 गिरफ्तार

Chatra: शहर के रिहायशी इलाके में न्यू परिषद भवन के सामने संचालित चांदनी होटल में अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने खुलासा किया...

चांदनी होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा

Chatra: शहर के रिहायशी इलाके में न्यू परिषद भवन के सामने संचालित चांदनी होटल में अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने खुलासा किया है. सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट में शामिल पांच युवतियों और सात युवकों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में रैकेट की कथित संचालिका भी शामिल है.

व्हाट्सऐप पर भेजी जाती थी युवतियों की तस्वीरें

SDPO सन्नी वर्धन ने सदर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की गई. पुलिस के अनुसार, ग्राहकों को व्हाट्सऐप के जरिए युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं. पसंद के आधार पर युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था.

बिहार से युवतियों को बुलाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, होटल में बिहार से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता था. रिहायशी इलाके में लंबे समय से कथित तौर पर चल रही इस गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

10 मोबाइल समेत कई सामान जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 मोबाइल फोन, होटल के चार कमरों से आपत्तिजनक सामान, एक अपाची बाइक और एक स्कूटी बरामद की है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

ALSO READ: बोकारो: केबल तार चोरी का खुलासा, चोरी गई तार के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी टीम में SDPO सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *