छात्रों की मांगों के साथ कांग्रेस, बोली- ‘आंदोलन में संयम भी जरूरी’

Ranchi: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि छात्रों की जायज मांगों का सम्मान होना चाहिए....

ranchi
rakesh sinha

Ranchi: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि छात्रों की जायज मांगों का सम्मान होना चाहिए. छात्रों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का पूरा अधिकार है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि सरकार को छात्रों की बात गंभीरता से सुननी चाहिए. साथ ही आंदोलन के दौरान शांति और संयम बनाए रखना भी जरूरी है. किसी भी हालत में हिंसा या टकराव नहीं होना चाहिए. राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस और राज्य सरकार छात्रों के हित को लेकर संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का पूरा फैसला अभी सामने नहीं आया है. सरकार कोर्ट के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखेगी और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा के केतार में अज्ञात बीमारी का कहर: दो सगे भाइयों की मौत, परिवार के चार अन्य लोग भी गंभीर

‘आंदोलन को राजनीतिक रंग देने से बचें छात्र’

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें. किसी के उकसावे में न आएं और आंदोलन को राजनीतिक रंग देने से बचें. उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी राजनीतिक लड़ाई से ज्यादा महत्वपूर्ण है. सरकार और छात्रों के बीच बातचीत से ही इस मामले का शांतिपूर्ण और सही समाधान निकाला जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *