Click Here
Click Here
Click Here

गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने हेतु बैठक आयोजित, होम डिलीवरी पर विशेष जोर

गुमला: गुमला नगर पालिका क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की...

Gumla
गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने हेतु बैठक

गुमला: गुमला नगर पालिका क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में बैठक में नगर क्षेत्र के तीनों गैस वितरक मां शेरावाली इंडेन गैस, लाल परी इंडेन गैस एवं भारत गैस, गुमला के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में वितरकों द्वारा बताया गया कि गैस गोदामों पर प्रातः 4 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने के कारण होम डिलीवरी व्यवस्था बाधित हो रही है. इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा थाना प्रभारी, गुमला को गोदामों के समीप पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डिलीवरी वाहनों को निर्बाध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए.

अधिक गैस कनेक्शन रखकर की जा रही जमाखोरी

यह भी जानकारी प्राप्त हो रही है कि कुछ परिवारों द्वारा एक से अधिक गैस कनेक्शन रखकर जमाखोरी की जा रही है. इस पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन किया गया है, जो औचक निरीक्षण कर जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर नियंत्रण सुनिश्चित करेगा.

बैठक में निर्देश दिया गया कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए. साथ ही, ई-केवाईसी पूर्ण कर चुके उपभोक्ताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी. गैस वितरक एजेंसियों को निर्देशित किया गया, कि वे स्थानीय वार्ड सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर होम डिलीवरी व्यवस्था को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाएं.

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है, कि वे पैनिक बुकिंग से बचें, गैस की अनावश्यक जमाखोरी न करें तथा गैस गोदामों के पास भीड़ न लगाएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित गैस वितरक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सीसीएल खासमहल-कारो स्पेशल फेज दो पहाड़ी पर चल रही अवैध खदानों पर चला प्रशासन का डंडा, पांच सुरंगें जमींदोज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *