Click Here
Click Here
Click Here

रांची: त्योहारों को लेकर प्रशासन मुस्तैद, पुलिस का फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को चेतावनी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आगामी ईद और सरहुल पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शहर...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आगामी ईद और सरहुल पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शहर में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

इसी क्रम में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस के सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में शहर के मेन रोड और उसके आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

इस दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और सशस्त्र बलों के सैकड़ों जवान शामिल रहे. सुरक्षा बलों का यह जत्था जब सड़कों पर उतरा, तो प्रशासन की मुस्तैदी साफ नजर आई.

Also Read: रांची : 4 IAS, 6 IPS, 8 IFS ने अब तक नहीं दिया है संपत्ति का ब्योरा, प्रमोशन से हो सकते हैं वंचित, हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

पुलिस का यह फ्लैग मार्च मेन रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न संवेदनशील मोहल्लों और गलियों से गुजरा. इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को यह कड़ा संदेश देना था कि वे किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश न करें.

पुलिस की अपील, अफवाहों से बचें

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नागरिक आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें. किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें. यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. पर्वों की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *