Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : सदर अस्पताल का साप्ताहिक निरीक्षण, पदाधिकारी ने सभी वार्डों का लिया जायजा

Gumla: गुमला डीआरडीए के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा के पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का साप्ताहिक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

Gumla: गुमला डीआरडीए के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा के पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का साप्ताहिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की गयी. बातचीत के क्रम में मरीज एवं उनके परिजनों हॉस्पीटल की व्यवस्था पर संतुष्टि दिखाई.

सदर अस्पताल की व्यवस्था से खुश दिखे रोगी और परिजन

प्रसव एवं उपकरण की उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई कि अपराह्न 4.15 बजे तक 15 माताओं की सामान्य प्रसव कराया गया. एक का सी सेक्शन ऑपरेशन किया गया. सभी माताओं को प्रसव के उपरांत निगरानी में रखा गया है. सर्जिकल वार्ड में 25 मरीज, जेनरल वार्ड में 122 मरीज, पुरुष वार्ड में 26, महिला वार्ड में 27 जबकि बच्चों के वार्ड में 13 मरीज भर्ती थे. ओपीडी में कुल 491 मरीजों का निबंधन किया गया था. 15 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया था. यह जानकारी दी गई कि भर्ती एवं बाह्य रोगी को यथासंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *