चाईबासा: जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए DC, कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के...

Chaibasa: DC addresses public grievances at 'Janata Darbar'; several issues resolved on the spot.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य संबंधित समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए. जनता दरबार के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके. जनता दरबार में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निष्पादन किया गया. वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभागों एवं कार्यालयों से आवश्यक जांच अथवा प्रक्रिया पूरी किया जाना अपेक्षित है, उन मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसला: शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट ने 53 कल्याणकारी फैसलों पर लगाई मुहर

आमलोगों के प्रति संवेदनशील बनें पदाधिकारी: DC

आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से दिव्यांगजन को सहायता, राशन, एनओसी निर्गत करने, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड से संबंधित समस्या, लीज नवीकरण, जमीन से जुड़े विवाद तथा अभिलेखागार से संबंधित मामले प्रमुखता से सामने आए. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन सामान्य से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक विलंब न हो. जनता दरबार जिला प्रशासन और आमजनों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं तथा प्रशासन द्वारा संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *