Click Here
Click Here
Click Here

बकरी पालन से बदली किस्मत, शायनारा बीबी बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

पाकुड़: जिले के झीकरहट्टी पूर्वी पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव की निवासी शायनारा बीबी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक...

Shaynara Bibi
शायनारा बीबी

पाकुड़: जिले के झीकरहट्टी पूर्वी पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव की निवासी शायनारा बीबी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत संचालित बकरा विकास योजना का लाभ उठाते हुए उन्हें अनुदानित दर पर 4 बकरियां एवं 1 बकरा प्राप्त हुआ. उन्होंने इस अवसर का सही उपयोग करते हुए बकरी पालन का कार्य प्रारंभ किया.

अन्य महिलाओं के लिए भी बनी प्रेरणा 

अपनी मेहनत, लगन एवं उचित देखभाल के बल पर उन्होंने अपने पशुधन की संख्या बढ़ाते हुए आज 10 बकरियों तक पहुंचा दिया है.  बकरियों की बिक्री से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. आज शायनारा बीबी न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं.

लाभुक शायनारा बीबी ने इस अवसर के लिए जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है.

यह भी पढ़ें: दिवंगत कॉमरेड अनीता देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि, पलामू में प्रमंडलीय सभा आयोजित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *