Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: डीसी-एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, चैनपुर से शहर तक सुरक्षा का लिया गया जायजा

पलामू: रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को चैनपुर बाजार क्षेत्र एवं मेदिनीनगर शहर के बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. उपायुक्त...

Palamu Flag March
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

पलामू: रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को चैनपुर बाजार क्षेत्र एवं मेदिनीनगर शहर के बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में चैनपुर थाने से चैनपुर के विभिन्न बाजार वाले रास्तों से होकर शाहपुर के विभिन्न गली-मौहल्लों में डीसी-एसपी व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मार्च निकाला. इसके पश्चात शहर थाना से मुस्लिम नगर एवं संपूर्ण बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें जिले के कई वरीय पदाधिकारियों ने भी भाग लिया.

पदाधिकारियों ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा

इस दौरान पदाधिकारियों ने रामनवमी जुलूस मार्ग, रामनवमी जुलूस मिलन स्थल सहित कई स्थानों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. दोनों पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली गई और किसी प्रकार की समस्या की स्थिति में प्रशासन से सीधा संपर्क करने की बात कही गई. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व मनाने की अपील की.

श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ रामनवमी मनाने की अपील

उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि यह फ्लैग मार्च करने का उद्देश्य यह बताना है, कि प्रशासन आमजनों के साथ खड़ी है. पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेदिनीनगर में शांतिपूर्ण रूप से रामनवमी का यह पावन त्यौहार मनाया जाएगा. उन्होंने सभी से रामनवमी पर्व को श्रद्धा, भक्ति व उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की.

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा कि फ्लैग मार्च के जरिए पर्व की तैयारी का फीडबैक लिया जा रहा है. साथ ही जुलूस वाले रास्तों का अवलोकन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज जुलूस वाले रास्तों का री-वेरिफिकेशन किया जा रहा है. रामनवमी में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी तरह के अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

फ्लैग मार्च में सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सदर सीओ जागो महतो समेत संबंधित अंचल व थाना पदाधिकारी एवं पुलिस जवान शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: रांची के सरकारी स्कूलों में पहली बार भव्य वार्षिकोत्सव, 2 लाख से ज्यादा बच्चों ने दिखाया हुनर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *