गुमला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, SP ने दिए सख्त निर्देश

गुमला: पुलिस अधीक्षक गुमला हरीश बिन जमा की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय के सभागार, चन्दाली में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक...

गुमला: पुलिस अधीक्षक गुमला हरीश बिन जमा की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय के सभागार, चन्दाली में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, सभी थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे.

बैठक शुरू होने से पहले हाईकोर्ट के आदेश के बारे में चर्चा की गई, जिसमें कांड डायरी समय पर जमा करने को कहा गया है. इसको लेकर सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए.

इसके बाद एसपी ने होली, सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों को शांति से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों की सराहना की और आगे भी इसी तरह काम करने को कहा.

Also Read: आय से अधिक संपत्ति केस- ACB ने नहीं दी चार्जशीट, IAS विनय चौबे को मिली डिफॉल्ट बेल

बैठक में इन बातों पर खास जोर दिया गया

• हत्या, बलात्कार, अपहरण, POCSO और SC-ST मामलों की समीक्षा की गई.

• लूट और घर में चोरी के मामलों पर चर्चा हुई.

• नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया.

• लंबित वारंट और कुर्की के मामलों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.

• जन शिकायत और आरटीआई से जुड़े मामलों को समय पर निपटाने को कहा गया.

• पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के काम को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया गया.

• डायल 112 और e-DAR से जुड़े कामों की समीक्षा की गई.

• e-Sakshya, Sudarshna और Gandiva App के इस्तेमाल पर चर्चा हुई.

• डायन प्रथा, मानव तस्करी और महिलाओं से जुड़े अपराध रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया.

सभी थाना प्रभारियों को सड़क हादसे कम करने के लिए सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया. बिना हेलमेट, शराब पीकर और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखने को कहा गया. नक्सल गतिविधियों और अवैध खनन पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया.

साथ ही अलग-अलग जगहों पर समय बदलकर वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया. जिन अधिकारियों का काम कमजोर रहा, उन्हें चेतावनी दी गई और अच्छा काम करने वालों को सराहा गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *