Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: हजारीबाग घटना के विरोध में आजसू का कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग

गिरिडीह: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को गिरिडीह में आजसू पार्टी ने कैंडल मार्च...

AJSU candle march
हजारीबाग घटना के विरोध में आजसू का कैंडल मार्च

गिरिडीह: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को गिरिडीह में आजसू पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला. यह मार्च गिरिडीह झंडा मैदान से शुरू होकर शहर के टावर चौक पहुंची, जहां आजसू कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा देने की मांग की. इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम लोग शामिल हुए. टावर चौक पर मृतक बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग

आजसू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष कंपू यादव ने कहा, कि “इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. चाहे दोषी कोई भी हो, उसे फांसी दी जानी चाहिए ताकि समाज में ऐसी घटनाओं पर रोक लगे.” कार्यक्रम में आजसू महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा, कि झारखंड में लगातार महिलाओं और बच्चीयों को लेकर आये दिन कोई न कोई घटना लगातार सामने आ रही है, इससे पहले पीरटांड में आदिवासी बच्चीयों के साथ भी ऐसी घटना हुई थी, जिसे लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को इस तरह की घटनाओं में कड़ी सजा का प्रावधान करना चाहिए, ताकि किसी भी झारखंडी महिला और बच्चीयों के साथ दुबारा ऐसी घटना करने वाले की रूह कांप जाए.

ये रहे उपस्थित

मौके पर आजसू छात्र संघ के पदाधिकारी अक्षय यादव, कुंदन चंद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, दिलीप मंडल, संदीप दास, सुभाष दास, दिवाकर चंद्रवंशी, सोनू यादव, विक्की, रौनक, अंकित, सुमित, राजा, रोहित, बबलू, प्रमोद, चंदन, राहुल, प्रवीण, रामचंद्र, रंजित, चंदन यादव सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे. कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी सती रूपण कुंवर की मनाई गई पुण्यतिथि

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *