कोलेबिरा पुलिस पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने SP से की शिकायत

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के...

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी राज कुमार यादव ने सिमडेगा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

चेकिंग के दौरान अभद्र व्यवहार का आरोप

आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 की सुबह वह अपना 14 चक्का ट्रक लेकर कोलेबिरा पहुंचा था. देव नदी चौक के पास कोलेबिरा पुलिस के कुछ जवानों ने उसे रोका. आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के पुलिसकर्मियों ने वाहन की जांच के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करने लगे.

कॉलर पकड़कर बेरहमी से की पिटाई

पीड़ित के अनुसार, जब उसने कागजात दिखाने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाया और कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उसका बेटा मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो पुलिसकर्मी और आक्रोशित हो गए और उसे गाड़ी के पीछे ले जाकर बेरहमी से पीटा.

Also Read: हजारीबाग का कुख्यात डकैत भोला महतो उर्फ जगदीश महतो को HC से जमानत, कई थानों में दर्ज हैं संगीन मामले

शरीर पर कई जगह आई चोटें

मारपीट में उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं, आंख के नीचे सूजन और हाथ में गंभीर चोट लगने की बात कही गई है.

हाजत में बंद कर फिर की गई पिटाई

आरोप है कि इसके बाद भी पुलिसकर्मियों का मन नहीं भरा और उसे कोलेबिरा थाना ले जाकर हाजत में बंद कर दिया गया. वहां भी कथित रूप से उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए डंडे से पिटाई की गई.

लगातार मारपीट से बिगड़ी तबीयत

पीड़ित ने बताया कि लगातार मारपीट के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और पेट में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई.

कार्रवाई की मांग

घटना के बाद उसे छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है. इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *