Ranchi : प्रीवेंशनऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट PMLA की विशेष कोर्ट ने CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका स्वीकार नहीं की. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ED और CM हेमंत सोरेन का पक्ष सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी है. डिस्चार्ज याचिका खारिज होने के बाद अब यह केस ट्रायल की ओर बढ़ सकता है.

इस बीच CM हेमंत सोरेन के पास यह विकल्प खुला हुआ है कि वे PMLA ( प्रीवेंशनऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट ) की विशेष कोर्ट के आदेश को चुनौती दे सकते हैं. CM हेमंत सोरेन को ED ने रांची के बड़गाईं स्थित एक भूमि से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया है.
ALSO READ : गिरिडीह: पिता ने धारदार हथियार से काटकर अपनी ही तीन मासूम बेटियों की कर दी निर्मम हत्या
