BJP के समर्थन से नामांकन करेंगे उद्योगपति परिमल नाथवानी, भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है. उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद...

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है. उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी आज भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. शनिवार को नामांकन पर्चा खरीदने के बाद, सोमवार की सुबह नाथवानी सीधे झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. जिसके साथ ही उनके चुनाव लड़ने को लेकर चल रहे तमाम कयासों पर विराम लग गया है.

राजनीतिक और औद्योगिक क्षेत्र में मजबूत पकड़

राजनीतिक और औद्योगिक क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले परिमल नाथवानी इससे पहले भी झारखंड से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. फिलहाल, वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ नामांकन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को अंतिम रूप दे रहे हैं. कागजी कार्रवाई पूरी होते ही वे थोड़ी देर में नामांकन के लिए विधानसभा रवाना होंगे. उनकी इस री-एंट्री से राज्य का सियासी समीकरण बेहद दिलचस्प हो गया है.

 

ALSO READ मनी लॉन्ड्रिंग केस : CM हेमंत सोरेन की याचिका खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *